MP में आग उगलता आसमान! टूटा 10 साल का रिकॉर्ड, 44°C पार पहुंचा पारा

 

मध्य प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है, जहां आसमान से आग बरस रही है और हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। भोपाल समेत कई शहरों में तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया है, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। राजधानी भोपाल में मंगलवार को 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो पिछले 10 वर्षों में दूसरा सबसे गर्म दिन रहा। इससे पहले 30 अप्रैल 2019 को पारा 43.7 डिग्री तक पहुंचा था। वहीं, प्रदेश का सबसे गर्म शहर खजुराहो रहा, जहां तापमान 44.8 डिग्री दर्ज किया गया।

इसके अलावा सीधी में 44.6 डिग्री, श्योपुर में 44 डिग्री, और सीहोर में 44.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। भोपाल के आसपास रायसेन में 43.8, उमरिया में 43.5, खंडवा में 43.4 और मुरैना में 43.3 डिग्री पारा दर्ज किया गया। इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन भी गर्मी की चपेट में हैं। गर्मी का असर सिर्फ दिन तक सीमित नहीं है, बल्कि रातें भी तपने लगी हैं। सतना में रात का तापमान 31.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन की सबसे गर्म रात रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस भीषण गर्मी के पीछे राजस्थान से आ रही गर्म हवाएं बड़ा कारण हैं। हालात इतने गंभीर हैं कि सीहोर में सड़क का डामर तक पिघलने लगा, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसी बीच दमोह जिले में मौसम ने अचानक करवट ली, जहां तेज आंधी और बारिश के दौरान एक कच्ची दीवार गिरने से 48 वर्षीय महिला की मौत हो गई।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है और लू का असर और तेज होगा। लोगों को सलाह दी गई है कि दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचें, अधिक से अधिक पानी पिएं और सावधानी बरतें। फिलहाल, पूरे मध्य प्रदेश में गर्मी ने हालात बेहाल कर दिए हैं और राहत के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।


By - sagar tv news
29-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.