सागर में 4141 गैंग ने फिर मचाया आतंक, रेल्वे स्टेशन के बाहर मचाया उत्पात,खुद किया वीडियो वायरल !

 

सागर में आखिर हो क्या रहा है। आये दिन चाक़ू छुरियां चल रही हैं कटर चल रहे हैं। तलवारें लहराई जा रही हैं। जमकर बदमाशी की जा रही है। और हद तो ये है की बकायदा सोशल मीडिया पर इसका प्रचार प्रसार किया जा रहा है ताकि धौंस जमाई जा सके। अब फिर एक नए मामले ने सनसनी फ़ैला दी है। सामने आया ये वीडियो सागर के रेलवे स्टेशन के बहार का बताया जा रहा है जिसमें कुछ बदमाशों ने स्टेशन के बहार दुकानों में जमकर उत्पात मचाया। गाड़ियों को गिराया दुकानों में रखे हुए सामानों को फेंक दिया। गाली गलौच की गयी। जबकि स्टेशन जैसी जगह जहां पर दिन रात लोगों की आवाजाही लगी ही रहती है। वहां पर बदमाशों ने रात के समय बेख़ौफ़ तरीके से आतंक मचाया और तो और सीधे पुलिस को भी चुनौती दे डाली। बताया जा रहा है की इस इलाके में कटर गैंग ने उत्पात मचाया। जिसका वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। सबसे बड़ा सवाल ये बनता जा रहा है की जब सब चीजें पुलिस की नज़रों में हैं तो आखिर किस चीज का इन्तजार किया जा रहा है। ऐसे लोगों का इलाज क्यों नहीं किया जा रहा है।

 

 

देर रात सागर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 के बाहर स्थित दुकानों में कुछ युवकों द्वारा जमकर तोड़फोड़ और गाली-गलौज की गई। घटना का वीडियो खुद आरोपियों ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर वायरल कर दिया। जिसमें वे खुलेआम पुलिस को चुनौती देते नजर आ रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक 4141 नाम से नई गैंग बनाई है। इसी के तहत इस वारदात को अंजाम दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
मामले में कैंट थाने के थाना प्रभारी रोहित डोंगरे ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है जिसकी जांच कराई जा रही है। फिलहाल थाने में किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

 

बीते दिनों सिविल लाइन थाना क्षेत्र में भी इसी गैंग द्वारा होटलों में तोड़फोड़ की घटना सामने आई थी। फिलहाल तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। कटरा इलाके में भी दहशत फैलाई गयी थी। इस तरह के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। घटनाएं हो रही हैं। जिससे सागर पुलिस सवालों के घेरे में है। आखिर इन्हे संरक्षण कौन दे रहा है। ऐसे में देखना बड़ा दिलचस्प होता है की आखिर इन पर क्या कार्यवाई की जाती है।

 

 


By - sagar tv news
29-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.