भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा निर्माणाधीन डिवाइडर, लगातार हो रहे हादसे,जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान !

 

सड़क के बीचों बीच बनाये जा रहे डिवाइडर कार्य में जमकर लापरवाही बरती जा रही है। जो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है। इस वजह से आये दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। इसके अलावा दो युवकों की जान तक जा चुकी है। बावजूद इसके इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। तस्वीरें छतरपुर जिले के बक्सवाहा से सामने आई हैं। जहां डिवाइडर का जमकर विरोध किया जा रहा है क्योंकि इससे हादसे आये दिन हादसे हो रहे हैं। बताया जा रहा है की बक्सवाहा मुख्यालय अंतर्गत छतरपुर–दमोह मार्ग पर चल रहा डिवाइडर निर्माण कार्य गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों में घिर गया है। निर्माणाधीन डिवाइडर अब सुरक्षा के बजाय हादसों का कारण बनता जा रहा है।

 

 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य से जुड़े जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी जानकारी देने से बचते नजर आए। मौके पर पारदर्शिता का अभाव साफ दिखाई दे रहा है। जिससे पूरे मामले में मिलीभगत की आशंका भी जताई जा रही है। दरअसल घटिया निर्माण और लगातार हो रहे हादसों से नाराज ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। बताया गया की अधूरा और अव्यवस्थित डिवाइडर अब तक एक दर्जन से ज्यादा सड़क हादसों का कारण बन चुका है। जिनमें दो युवकों की जान भी जा चुकी है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग द्वारा न तो कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान दिया गया और न ही हादसों को रोकने कोई ठोस कदम उठाया गया।

 


मामले में तहसीलदार भरत पांडे ने बताया कि नगर में डिवाइडर का निर्माण कार्य नगर परिषद द्वारा कराया जा रहा है। जो फिलहाल बंद पड़ा है। उन्होंने स्वीकार किया कि निर्माण अधूरा रहने के कारण वहां दुर्घटनाएं सामने आई हैं। गंभीर स्थिति को देखते हुए उनके द्वारा एसडीएम को पत्र लिखकर डिवाइडर को हटाने और आवश्यक कार्रवाई किए जाने की अनुशंसा की गई है। साथ ही नगर परिषद से यह भी जानकारी मांगी गई है कि निर्माण कार्य आखिर क्यों बंद किया गया।

 

 


By - sagar tv news
29-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.