पेयजल समस्या से जूझ रही महिलाओं का फूटा गुस्सा, SDM कार्यालय में मटके फोड़कर किया विरोध

 

पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों का गुस्सा आख़िरकार फूट पड़ा। जहां अपने हाथों में मटके लेकर पहुंची महिलाओं ने SDM कार्यालय में मटका फोड़कर विरोध जताया। दरअसल करीब एक महीने से जल आपूर्ति ठप्प है। जिस वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा समस्या महिलाओं को उठानी पड़ रही है। समाधान न होने से दमोह जिले के पथरिया में महिलाओं ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन

दरअसल पथरिया नगर के वार्ड क्रमांक 15 स्थित नई कॉलोनी प्रधानमंत्री आवास क्षेत्र में बीते करीब 20-25 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप होने के चलते रहवासी गंभीर परेशानी का सामना कर रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस संबंध में वार्डवासियों द्वारा एसडीएम कार्यालय पथरिया को लिखित शिकायत भी सौंपी गई है। शिकायत पत्र में बताया गया कि लंबे समय से जल आपूर्ति बंद होने के कारण छोटे-छोटे बच्चे और महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। वर्तमान गर्मी के हालात में पानी की उपलब्धता न होना नगर परिषद की बड़ी लापरवाही मानी जा रही है। इसी समस्या को लेकर बड़ी संख्या में महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने मटका फोड़कर प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश जताया और जल्द से जल्द पानी की व्यवस्था करने की मांग की।
महिलाओं का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। जिससे मजबूर होकर उन्हें प्रदर्शन करना पड़ा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
वहीं प्रशासन की ओर से मामले को संज्ञान में लेकर जल्द ही पेयजल आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया गया है।-


By - sagar tv news
29-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.