पुलिस की बड़ी कार्यवाई, MD ड्रग्स के साथ दो तस्करों को पकड़ा, लाखों में है कीमत | SAGAR TV NEWS |
पुलिस को दो युवकों की हरकत संदिग्ध नज़र आ रही थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों ही पुलिस को देखकर सकपका गए। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से करीब 10 ग्राम से ज्यादा एमडी ड्रग्स बरामद की गयी है। जिसकी कीमत लाखों रूपये में बताई जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने वक ऑटो भी जप्त किया है। कार्यवाई इंदौर स्थित खजराना थाना पुलिस ने की है। बताया जा रहा है की इंदौर में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। खजराना थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जो ग्राहकों का इन्तजार कर रहे थे।
पुलिस ने एमडी ड्रग्स की तस्करी करते हुए दो आरोपियों इरफान मोहम्मद उर्फ हामा और गोकुल चौरसिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खजराना क्षेत्र में रंगून गार्डन के पास स्कीम नंबर 134 में दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए, जो पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा और तलाशी लेने पर उनके पास से 10 ग्राम से ज्यादा एमडी ड्रग्स बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की जहां उन्होंने बताया कि वे खुद भी नशे के आदी हैं और जल्दी पैसा कमाने के लालच में ड्रग्स की खरीद-फरोख्त करते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही अब उनसे ड्रग्स नेटवर्क और अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। मामले में एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने जानकारी दी।