आग में जल उठी बारातियों की बस,समय रहते भाग खड़े हुए बाराती,लेकिन धू-धू कर जल गयी बस | SAGAR TV NEWS |

 

बारातियों से भरी एक बस में उस समय अफरा तफरी मच गयी। जब सड़क पर दौड़ रही बस में अचानक से आग भड़क उठी। देखते ही देखते कुछ ही देर में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। जिस वजह से वह जलकर हो गयी। इस दौरान सवारियों ने कूद कूदकर अपनी जान बचाई। घटना एमपी के पन्ना जिले से सामने आई है। कुछ समय बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। जहां आग को बुझाया गया। वहीं मौके पर लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गयी थी।

 

 

बताया जा रहा है की पवई से देवेंद्रनगर जा रही एक बारातियों से भरी बस शंकरगढ़ के पास पहुंची और आग का गोला बन गई।। बीच सड़क पर चलती बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। इस दौरान कई ज़िंदगियां खतरे में थी। लेकिन समय रहते उन्हें बचा लिया गया।

 

 

मिली ​जानकारी के मुताबिक बारात पवई से देवेंद्रनगर की ओर बढ़ रही थी। तभी अचानक बस के इंजन से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी बस को घेर लिया। आग इतनी भीषण थी कि कुछ देर में ही बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आग की खबर फैलते ही चालक और स्थानीय लोगों ने फुर्ती दिखाते हुए बस को रुकवाया। उसमें सवार बारातियों को आनन-फानन में नीचे उतारा गया। आग के और भीषण होने से पहले ही सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए। ​

 

 

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर गुनौर थाना प्रभारी त्रिवेंद्र त्रिवेदी दलबल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस प्रशासन, फायर ब्रिगेड समय पर पहुंची जिससे स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।
शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

 


By - sagar tv news
30-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.