गेहूं उपार्जन केंद्र पर CM का अचानक दौरा,खुद किसानों से की बात, बोले खरीदेगी किसानों का गेहूं

 

किसानों के बीच में अचानक प्रदेश के मुख्य्मंत्री डॉ. मोहन यादव पहुँच गए। उन्होंने सीधी किसानों से बातचीत करते हुए उनकी समस्याएं जानी। साथ ही गेहूं खरीदी व्यवस्थाओं का खुद ही जायजा लिया। बता दें की एमपी के शाजापुर में प्रदेश के मुखिया पहुंचे थे। जहां उन्होंने आकस्मिक दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार हर किसान का गेहूं खरीदेगी और किसी को भी परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
इस दौरान हाल ही में चल रहे चुनावों के बीच आने वाले एग्जिट पोल को लेकर बात करते हुए कहा की यह कांग्रेस के लिए आईना है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश से धीरे-धीरे खत्म हो रही है। और अब उसकी स्थिति डूबती नाव जैसी हो गई है।

 

 

दरअसल शाजापुर जिले के सुंदरगढ़ क्षेत्र स्थित मकोड़ी गेहूं उपार्जन केंद्र पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आकस्मिक निरीक्षण कर खरीदी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार हर किसान का गेहूं खरीदेगी और किसी को भी परेशान नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही बताया कि वर्तमान में 23 तारीख तक गेहूं खरीदी की समय-सीमा निर्धारित है।

 

लेकिन ज़रूरत पड़ने पर इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीदी केंद्रों पर तौल कांटों की संख्या बढ़ाई जाए। ताकि किसानों को इंतजार न करना पड़े।
इसके अलावा सीएम ने कहा कि पूरी प्रशासनिक टीम को मैदान में उतार दिया गया है। वह खुद भी व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए सक्रिय हैं। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए गए।

 

 


By - sagar tv news
30-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.