बनारस-हडपसर ट्रेन से व्यापार और पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, अमृत भारत एक्सप्रेस का भव्य स्वागत!

 

 

मध्यप्रदेश के हरदा जिले में आज उस समय उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब बनारस-हडपसर-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस पहली बार यहां पहुंची। स्टेशन पर इस आधुनिक ट्रेन का भव्य स्वागत किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद केन्द्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री डी.डी. उइके ने कहा कि इस ट्रेन के शुरू होने से हरदा और आसपास के क्षेत्रों में व्यापार, पर्यटन और यात्री सुविधाओं को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इसे आम और मध्यम वर्ग के यात्रियों के लिए बेहद लाभकारी बताया।

 

 

 

रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक डॉ. आर.के. दोगने, पूर्व मंत्री कमल पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने मिलकर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और लोको पायलट का सम्मान भी किया। यह अमृत भारत एक्सप्रेस आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसमें यात्रियों के लिए हर सीट पर मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, स्नैक टेबल और आरामदायक सीटों की व्यवस्था की गई है। साथ ही ट्रेन में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया है। यह ट्रेन करीब 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम है और इसमें कुल 22 कोच हैं।

 

 

 

 

 

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह ट्रेन बीना, रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी और हरदा जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे यात्रियों को पूणे से बनारस तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और प्रतियोगिताओं में विजेताओं को सम्मानित किया गया, जिससे आयोजन और भी खास बन गया। गौरतलब है कि इस ट्रेन का शुभारंभ हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। अब इस नई ट्रेन के शुरू होने से क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है, साथ ही यात्रियों को एक बेहतर और सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलेगा।


By - sagar tv news
30-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.