दूषित पानी पीने मजबूर हैं लोग, ध्यान देने वाला कोई नहीं, हालात बिगड़े तो गंभीर हो सकते हैं परिणाम !

 

एक बड़ी घटना हो जाने के बावजूद भी जिमीदारों ने सबक नहीं लिया है। ऐसे में सवाल ये उठता है की क्या फिर किसी अनहोनी का इन्तजार किया जा रहा है। लोगों को दूषित पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। पेयजल संकट और गंदे पानी की समस्या ने अब गंभीर रूप ले लिया है। लेकिन आरोप है की इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आपको नज़र आने वाली ये तस्वीरें इंदौर के विधानसभा क्षेत्र एक स्थित वार्ड नंबर 8 की हैं। जहां लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जिससे बीमारियों का ख़तरा भी बढ़ गया है। बावजूद इसके नगर निगम और जनप्रतिनिधियों की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

आरोप है की किला मैदान नगर निगम ज़ोन के अधिकारी पिछले कई महीनों से सिर्फ औपचारिक निरीक्षण करते रहे। लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं कर पाए। कुछ दिन पहले जब गंदे पानी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। तब निगम ने जल्दबाजी में गली में खुदाई करवा दी। बोरिंग लाइन डालने के नाम पर सड़क को ड्रिलिंग करवा कर छोड़ दिया गया। लेकिन अब आलम ये है की पिछले 15 दिनों से काम पूरी तरह ठप पड़ा है। न तो पाइपलाइन डाली गई और न ही सड़क की मरम्मत की गई। जिससे रहवासियों को आवागमन में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जुना रिसाला स्थित गली नं 3 के निवासी कई महीनों से गंदे पानी और अनियमित जल आपूर्ति से जूझ रहे हैं। लगातार शिकायतों के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो रही। लोगों का नगर निगम पर लापरवाही वहीं क्षेत्रीय नेताओं पर बेरुखी का आरोप है। रहवासियों में सबसे जयदा आक्रोश इस बात को लेकर है की उनकी बुनियादी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। जल्द ही समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गयी है।---


By - sagar tv news
30-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.