सागर का ये सरकारी क्लीनिक है बेहाल,न डॉक्टर न सुविधाएं,2 महीने से बिजली भी नहीं | SAGAR TV NEWS |

 

सागर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के क्या हाल हैं अब ये बात तो किसी से छिपी नहीं है। सरकारी अस्पतालों में उम्मीद से पहुँचने वाले लोगों को सिर्फ निराशा ही हाथ लग रही है। लेकिन इलाज नहीं मिल पा रहा है। सागर के राहतगढ़ बस स्टैंड के पास मौजूद संजीवनी क्लीनिक आज खुद बदहाल है। यहां जो डॉक्टर पदस्थ थे उनका करीब दो महीने पहले तबादला हो गया। पूरा क्लीनिक सिर्फ एक नर्स के भरोसे पर चल रहा है। और हद तो ये है की क्लीनिक में पिछले करीब डेढ़ महीने से बिजली ही नहीं है। बिल बकाया होने से बिजली विभाग द्वारा लाइट काट दी गयी है। यहाँ पर आने वाले लोगों को न तो ठीक ढंग से इलाज मिल पा रहा है न ही कोई अन्य सुविधा। लोग यहां आकर पानी तक को तरस जाते हैं। ये सब हाल तब हैं जब जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल हैं वह खुद प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री भी हैं। वहीं बिजली न होने से अधिकतर काम ठप्प पड़े हुए हैं।

 

 

जानकारी के मुताबिक बिजली बिल बकाया होने के चलते मार्च महीने में क्लिनिक की बिजली सप्लाई काट दी गई थी। दो महीने बीत जाने के बाद भी सप्लाई बहाल नहीं हो सकी है भीषण गर्मी के इस दौर में बिना बिजली के मरीजों और स्टाफ दोनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्लिनिक में न तो बिजली की व्यवस्था है न ही पीने के पानी की, वाटर कूलर पिछले तीन महीनों से खराब पड़ा है। जिससे स्टाफ को घर से पानी लाना पड़ रहा है।

 

 

वहीं क्लीनिक में पदस्थ नर्स सीमा राज अहिरवार ने बताया की बिजली बिल जमा न होने के कारण सप्लाई बंद है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को तीन बार सूचित किया जा चुका है अधिकारियों का कहना है कि बजट की कमी के चलते भुगतान नहीं हो सका है। बजट मिलते ही बिल जमा कर दिया जाएगा।

इसके अलावा यहां पदस्थ डॉक्टर का फरवरी में ट्रांसफर हो चुका है। तब से अब तक कोई नई नियुक्ति नहीं हुई। पूरा क्लिनिक सिर्फ एक नर्स के भरोसे है। जो सीमित संसाधनों के बीच मरीजों की शुगर और बीपी जैसी सामान्य जांच ही कर पा रही है।

 

 


By - sagar tv news
30-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.