पशुओं की चर्बी से बन रहा था कथित घी, अवैध कारखाने पर चला बुलडोजर,मकान पर चला हथौड़ा
हाल ही में प्रशासन की टीम एक कारखाने में पहुंची तो नज़ारा देखकर दंग रह गयी थी। जहां पशुओं की चर्बी से कथित घी बनाये जाने की बात सामने आई थी। साथ ही मौके से बड़ी संख्या में पशुओं की हड्डियां खाल समेत अन्य चीजें बरामद की गयी थी। अब प्रशासन ने इस मामले में एक बड़े कार्यवाई को अंजाम दिया है। जहां अवैध कारखाने पर और मकान पर बुलडोजर चलाया गया है। साथ ही घर पर हथौड़ा भी चला गया। इसके अलावा स्लॉटर प्रभारी को निलंबित किया गया है। यह पूरी कार्यवाई एमपी के खंडवा जिले में की गयी है। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था। जिससे इलाके में हलचल मची हुई है।
बताया जा रहा है की खंडवा के मोघट थाना क्षेत्र अंतर्गत इमली पुरा इलाके में जिला प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई की। पशुओं की चर्बी निकालने और अवैध कारखाना संचालित करने के मामले में आरोपी के घर और फैक्ट्री पर बुलडोजर के अलावा हथोड़ा चलाया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए यह कार्रवाई की है।
जानकारी के मुताबिक बीते करीब 6 दिन पहले एक अवैध गोदाम से चर्बी और खाल बरामद हुई थी। जिसके बाद यह पूरा मामला सामने आया। जांच के बाद अब प्रशासन ने न केवल अवैध निर्माण पर कार्रवाई की, बल्कि लापरवाही के आरोप में स्लॉटर हाउस प्रभारी और एआरआई को भी निलंबित कर दिया है।
मामले में प्रशासन का कहना है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कदम उठाए जाएंगे।------ इसको लेकर खंडवा के नगर निगम उपायुक्त सचिन सिटोले ने जानकारी दी।---