जयमाला के दौरान स्टेज पर पहुंची दूल्हे की प्रेमिका,हुआ हंगामा और बिना दुल्हन लौटी बारात !

 

शादी का एक कार्यक्रम चल रहा था। सब कुछ ठीक थक ही था की जयमाला के दौरान जब दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को वरमाला पहनाने वाले थे तभी वहां दूल्हे की प्रेमिका पहुँच गयी। जिसके बाद इस कदर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ की पुलिस को पहुंचना पड़ा, विवाद के बीच बारात बिना दुल्हन के ही लौट गयी। ये सब एमपी के डिंडौरी जिले में हुआ। हैरानी की बात ये है की दोनों में एक रॉन्ग नंबर से प्यार हुआ था। बताया गया की सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 2 में चंद्रकांत मथेश की बेटी की शादी अमरपुर जनपद के भैंसवाही गांव निवासी मनीष से तय हुई थी। रात में बारात पहुंची, स्वागत हुआ। करीब साढ़े 12 बजे जयमाला कार्यक्रम शुरू हुआ।

 

तभी दूल्हे की प्रेमिका अचानक मंच पर पहुंच गई और हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। इसके बाद दूल्हे और उसके पिता को थाने ले गई। जिससे शादी की रस्में पूरी नहीं हो सकीं और सुबह बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई। दुल्हन के पिता का आरोप है कि दूल्हा और उसकी प्रेमिका पिछले चार साल से रिश्ते में थे। लेकिन इस बात की जानकारी उन्हें नहीं दी गई। उन्होंने इसे धोखा बताया। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

एमए तक पढ़ाई करने वाली प्रेमिका के मुताबिक साल 2020 में वह जबलपुर में पढ़ाई कर रही थी। उसके नंबर पर एक फोन जो मनीष था। वह हैदराबाद में काम करता था। बातचीत का दौर शुरू हुआ। जो करीब तीन साल तक चला। जब मनीष 2023 में डिंडौरी आया। तब दोनों की मुलाकात हुई। यही से प्यार शुरू हुआ। साथ जीने मरने की कसमें खाई। लेकिन अचानक 2026 में जनवरी के महीने में मनीष का फोन आया कि घर वाले लड़की देख रहे है। अब तुमसे बात नहीं कर सकता। उसने गांव की एक लड़की से फोन करवाकर कहा की हम दोनों पति पत्नी हैं बीच मंत आओ। उसने घर ढूंढने का भी चैलेंज दे दिया। बीते 12 अप्रैल को वह युवती के घर भी पहुंची।

 

उसकी बहन को रिश्ते के बारे में बताया जिसने कहा की वह तो शादी करके रहेगी। प्रेमिका का कहना है की वह मनीष से सिर्फ इतना पूछना चाहती थी कि तुमने ऐसा क्यों किया, रिश्ता खत्म करना था तो बात करते। जब उसे पता चला की मनीष की शादी है तो मौके पर पहुंची जहां उसके साथ मारपीट हुई और पुलिस को पहुंचना पड़ा। उसका ये भी कहना है की लड़की पक्ष के लोग उस पर दवाब बना रहे हैं की शादी उसकी वजह से टूटी लिहाजा खर्च उसे देना होगा। उसने कहा वह ऐसा करने में असमर्थ है।


By - sagar tv news
30-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.