कलेक्टर ने गेट पर खड़े होकर क्लास लेते हुए लगाई फटकार,देर से आने पर बोले शर्म आनी चाहिए !| SAGAR TV NEWS |

 

देर से ऑफिस आने वाले कर्मचारियों की खुद कलेक्टर ने क्लास लगा दी। जिससे कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मच गया। कलेक्टर ने खुद मुख्य गेट पर क्लास लगाते हुए कहा की शर्म आनी चाहिए। उन्होंने फटकार लगाते हुए साफ़ लहज़े में कहा की अब लेटलतीफी नहीं चलेगी। नज़ारा एमपी के रीवा जिले का है। जहां प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने नवागत कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी सख्त एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। उन्होंने कलेक्ट्रेट और जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। जहां बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी तय समय पर गैर मौजूद मिले। जिस पर कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर खड़े होकर देर से आने वाले कर्मचारियों को रोक लिया और लाइन में खड़ा कर उनकी जमकर क्लास लगा दी।
बताया जा रहा है की सुबह 10 बजे जिला पंचायत कार्यालय और 10 बजकर 15 मिनिट पर कलेक्ट्रेट पहुंचने पर कलेक्टर ने पाया कि कई अधिकारी-कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचे हैं। कुछ देर बाद जब कर्मचारी पहुंचे तो उन्हें गेट के बाहर ही रोककर लाइन में खड़ा किया गया। कलेक्टर ने सख्त लहजे में समय की पाबंदी और अनुशासन का महत्व समझाया और भविष्य में देरी न करने की चेतावनी दी। इसके अलावा उन्होंने मौके पर मौजूद अपर कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ को निर्देश दिए कि देर से आने वाले कर्मचारियों से आधे दिन का अवकाश आवेदन लिया जाए। साथ ही साफ़ शब्दों में कहा की आगे से देरी करने पर वेतन कटौती और सख्त कार्रवाई की जाएगी। ई-अटेंडेंस सिस्टम लागू करने के भी निर्देश दिए गए हैं। जिसे जल्द शुरू किया जाएगा।

कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए कहा की आप लोग सरकार के नियमों को नजर अंदाज कर रहे हैं। समय पर कार्यालय पहुंचिए। पहली बार है। इसलिए माफ कर रहा हूं। वरना एक-एक दिन का वेतन काटता। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बता दें की बीते 12 अप्रैल को पदभार ग्रहण करने के बाद से ही कलेक्टर सूर्यवंशी सक्रिय हैं। साथ ही एक्शन मोड में नज़र आ रहे हैं।--


By - sagar tv news
30-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.