आधी रात घर में घुसे 8 बदमाशों ने दंपति को बनाया बंधक, बंदू-क की नोंक पर लाखों की लूट
लोग अब अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं हैं। आधी रात घर में घुसे करीब 8 बदमाशों ने बन्दूक की नोंक पर एक सनानीख़ेज लूट की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। बताया जा रहा है की सीने में बन्दूक सटाकर दम्पति को बंधक बनाया गया। इसके बाद लाखों रूपये कीमत के जेवर और नगदी लूटकर चम्पत हो गए। हैरान करने वाली घटना एमपी के मुरैना जिले की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।
यह पूरी घटना पोरसा तहसील के रामचंद्र का पूरा गांव से सामने आई है। जहां माता प्रसाद सखवार के घर में आधी रात के बाद करीब 8 बदमाश घुस आए और दंपत्ति को बंधक बनाकर लाखों का माल उड़ाकर ले गए। पीड़ित के मुताबिक वह और उनकी पत्नी घर में सो रहे थे। जबकि उनका बेटा और बहू रिश्तेदारी में गए हुए थे। इसी दौरान रात करीब 12 बजे के बाद 8 अज्ञात लोग घर में घुस आए। बदमाशों में से दो ने माता प्रसाद और उनकी पत्नी को एक कमरे में बंद कर दिया और उनकी छाती पर बंदूक तान दी। जिससे दोनों डर गए और विरोध नहीं कर सके। इसके बाद अन्य बदमाशों ने घर की अलमारी खंगालते हुए कीमती जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। बदमाश अपने साथ 4 सोने की चूड़ियां, एक जोड़ी झुमकी, एक सोने की चेन, 8 सोने की अंगूठियां, दो चांदी के चपेटे, दो जोड़ी चांदी की पायल और करीब 4 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना सामने आने के बाद इलाके में दहशत फ़ैल गयी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में तलाश कर रही है। साथ ही आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।-