Sagar- सड़क पर दौड़ रहे कंटेनर के 5 टायर एक साथ फटने से पलटा कंटेनर,लिफ्ट लेकर बैठा युवक घायल

 

सड़क पर दौड़ रहे एक कंटेनर के एक साथ करीब पांच टायर फट गए। जिस वजह से रेज रफ़्तार कंटेनर डिवाइडर की रेलिंग तोड़ते हुए सड़क पर ही पलट गया। घटना सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र से सामने आई है। जिसमें एक युवक घायल हुआ है जो सागर से लिफ्ट लेकर बैठा था उसे बीना जाना था जो हादसे का शिकार हो गया। जबकि ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं। हालांकि इस दौरान एक बहुत बड़ी घटना होते-होते टल गयी। बताया जा रहा है की खुरई के सागर रोड स्थित आचार्य विद्यासागर तिराहे पर ये सड़क हादसा हुआ। सागर से बीना की ओर जा रहा सीमेंट- राखड़ से भरा कंटेनर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें करीब 70 क्विंटल सामग्री लदी हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कंटेनर के एक साथ पांच टायर फट गए। जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन तेज रफ्तार में डिवाइडर की रेलिंग तोड़ते हुए पलट गया।

 

 

 

जानकारी के मुताबिक अनियंत्रित कंटेनर सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकराया और लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए पलट गया। हादसे के दौरान जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। हादसे के समय कंटेनर में चालक के साथ सत्यपाल सिंह निवासी दमोह भी मौजूद था। जो सागर में लिफ्ट लेकर बैठा था जिसे बीना जाना था। ड्राइवर को किसी प्रकार की चोट नहीं आई। लेकिन सत्यपाल सिंह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया था।

 

 

 

 

घटना उस दौरान हुई जब सड़क पर वाहनों की आवाजाही कम थी। अगर ट्रैफिक ज्यादा रहता, तो कई वाहन इसकी चपेट में आ सकते थे और बड़ा हादसा हो सकता था।
सूचना मिलते ही खुरई शहरी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। क्षतिग्रस्त कंटेनर को हटाने और यातायात बहाल किया गया। शुरूआती जांच में टायर फटना हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।


By - sagar tv news
01-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.