सागर- ट्रेन में ज़िंदगी का आखिर सफर, भतीजे की शादी कर लौट रहे चाचा नहीं रहे | SAGAR TV NEWS |
कहते हैं की ज़िंदगी में एक पल में कब क्या हो जाए क्या भरोसा है। जो शख्स अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए आया हुआ था। और ख़ुशी-ख़ुशी शामिल होने के बाद वापिस अपने घर लौट रहे थे किसी को क्या पता था की उनके साथ अनहोनी हो जायेगी और वो बचेंगे ही नहीं। जी हाँ सागर जिले से इसी तरह का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री की अचानक जान चली गयी। जबकि ट्रेन स्टेशन पर रुक चुकी थी। एम्बुलेंस भी आ चुकी थी। लेकिन यात्री को बचाया नहीं जा सका। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी सांसें थम चुकी थी।
बता दें की सागर के खुरई रेल्वे स्टेशन के पास कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री की तबियत बिगड़ने पर उन्हें स्टेशन पर उतारा गया। लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुके थे। मृतक की पहचान महाराष्ट्र के उल्लाह नगर निवासी कैलाश गुप्ता के रूप में की गयी है। जो अपने भतीजे की शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर महाराष्ट्र जा रहे थे।
भतीजे संदीप गुप्ता ने बताया कि उनके चाचा कैलाश गुप्ता उसके भाई की शादी में शामिल होने के लिए औड़ियार उत्तरप्रदेश के पास स्थित सादात गांव आए हुए थे। शादी समारोह में शामिल होने के बाद कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन से औड़ियार रेलवे जंक्शन से कल्याण मुंबई जा रहे थे जहां सागर और खुरई के बीच में चाचा को अचानक सीने में दर्द उठने लगा। रेलवे कर्मचारी को जानकारी दी तो खुरई रेलवे स्टेशन पर 108 मौके पर आ गई थी लेकिन तब तक उनकी साँसें थम चुकी थी