टायर फैक्टरी में बॉयलर में तेज धमाके बाद लगी आग, लोगों ने भागकर बचाई जान

 

एक टायर फैक्टरी में आम दिनों की तरह ही काम किया जा रहा था सभी अपने अपने कामों में व्यस्त थे। लेकिन तभी अचानक से बॉयलर से तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। काले धुंए का गुबार आसमान में दिखाई दे रहा था। घटना एमपी के जिले की है। जहां बानमौर क्षेत्र में स्थित आरके टायर फैक्ट्री में आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई। जिसके बॉस कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। इस आगजनी की घटना में भारी नुक्सान की बात कही जा रही है।

 

 

 

 

 

आग काफी तेजी से फैली। जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई इस दौरान कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत सुरक्षित स्थानों की ओर भागकर अपनी जान बचाई। घटना के समय बड़ी संख्या में मजदूर फैक्ट्री परिसर में मौजूद थे। हालांकि सभी को समय पर बाहर निकाल लिया गया। जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

 

 

 

 

 

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। जहां दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने का काम शुरू किया। और करीब घंटे बाद आग पर काबू पा लिया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फैक्ट्री प्रबंधन और प्रशासन द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

इस घटना में मशीनरी और अन्य सामान को काफी नुकसान पहुंचा है जिसका आंकलन किया जा रहा है।------


By - sagar tv news
01-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.