सागर- सड़क किनारे पलट गया फ्लाई ऐश से भरा डंपर,बाल-बाल बच गई स्कूटी सवार महिला | SAGAR TV NEWS |
फ्लाई ऐश से भरा हुआ एक डंपर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। एक दौरान एक बड़ी घटना भी टल गयी। दरअसल पास से ही एक स्कूटी सवार महिला गुजर रही थी तो चपेट में आने से बाल-बाल बच गयी। लेकिन एक दुकान में डंपर जा घुसा जिस वजह से दुकान क्षतिग्रस्त हो गयी। घटना सागर जिले के बीना के किर्रोद बायपास से सामने आई है। ऐसी बात सामने आई है की ड्राइवर शराब के नशे में था। जिस वजह से घटना हुई।
जानकारी के मुताबिक जेपी फ्लाई ऐश पौंड से फ्लाई ऐश भरकर बेगमगंज जा रहा एक डंपर किर्रोद बायपास पर अचानक पलट गया। डंपर के बाजू से निकल रही एक स्कूटी सवार महिला जहां बाल-बाल बच गई। तो संतोष राय की दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी लगते ही डॉयल 112 मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शी ऋषि सेन ने बताया कि डंपर चालक तेज और लापरवाही से वाहन चला रहा था। साथ ही वह शराब के नशे में था।
जिसके कारण वह संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे खेत की तरफ जाकर पलट गया। घटना में डंपर चालक और क्लीनर सुरक्षित हैं। चाय की दुकान चलाने वाले संतोष राय ने बताया कि डंपर सीधे उनकी दुकान की ओर आ गिरा। जिससे भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं बाइक सवार खालिक खान ने बताया कि जेपी पावर प्लांट के फ्लाई ऐश पॉन्ड से बड़ी संख्या में डंपर ओवरलोड निकलते हैं। कई बार हादसे होने के बाद भी प्रशासन कोई सबक नहीं ले रहा है।-