अस्पताल में वार्ड बॉय पर कट्टा तानकर जान से मारने की धमकी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल !

 

सरकारी अस्पताल में गुंडागर्दी किये जाने का मामला सामने आया है। जहां युवक द्वारा वार्ड बॉय पर कट्टा तान दिया गया। और उसे जान से मारने की धमकी भी दी गयी। करीब आधा घंटे तक यह ड्रामा चलता रहा। जिसके बाद अब सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवालखाड़े हो रहे हैं सीसीटीवी में कैद ये तस्वीरें एमपी के दतिया जिले की हैं। बताया गया की यह पूरी घटना एसएनसीयू से सामने आई है। जहां वार्ड में जाने से मना करने पर वार्ड बॉय को धमकाया गया।

 

 

 

 

बताया जा रहा है की आरोपी सोहिल मंसूरी की पत्नी की हाल ही में डिलीवरी हुई थी। उसका नवजात बच्चा एसएनसीयू में भर्ती है। अस्पताल के नियमों के तहत फीडिंग रूम में पुरुषों का प्रवेश प्रतिबंधित रहता है। जब वार्ड बॉय सुमित वाल्मीकि ने युवक को अंदर जाने से रोका और नियमों की जानकारी दी। तो वह भड़क गया। आरोप है की पहले आरोपी ने वार्ड के अंदर गाली-गलौज की। इसके बाद उसने सुमित को बाहर बुलाकर कमर से कट्टा निकालकर उसकी कनपटी पर तान दिया और जान से मारने की धमकी दी।

 

 

 

 

इस दौरान अस्पताल में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव की कोशिश की। लेकिन आरोपी ने उन्हें भी धमका कर पीछे हटा दिया। इसके बाद वह काफी देर तक अस्पताल परिसर में घूमता रहा। जिससे मरीजों और उनके परिजनों में दहशत का माहौल बना रहा।

घटना के बाद अस्पताल परिसर में मौजूद पुलिस चौकी की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। दरअसल घटना के दौरान कोई त्वरित कार्रवाई नहीं हुई। ऐसी भी जानकारी है की आरोपी बाद में खुद पुलिस चौकी पहुंचा और वहां बैठकर बातचीत करता रहा। पुलिस अगले दिनमौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज देखे। जिसमें आरोपी हथियार लहराते और कर्मचारियों को धमकाते नजर आ रहा है।
जिस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।------


By - sagar tv news
01-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.