बरगी डैम में 9 की मौत, मां-बेटे की तस्वीर ने झकझोरा, तूफान में डूबा क्रूज और फिर | SAGAR TV NEWS |

 

मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में हुआ क्रूज हादसा अब एक दर्दनाक त्रासदी में बदल चुका है। गुरुवार शाम तेज आंधी-तूफान के बीच डूबे इस क्रूज हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि तीन बच्चों सहित कई लोग अब भी लापता हैं। इस हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।
हादसा शाम करीब 5 बजे हुआ, जब एमपी टूरिज्म का क्रूज पर्यटकों को लेकर नर्मदा की लहरों पर सैर कर रहा था। अचानक मौसम ने करवट ली और 70 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा रफ्तार की हवाओं ने क्रूज का संतुलन बिगाड़ दिया। देखते ही देखते क्रूज किनारे से करीब 300 मीटर दूर पानी में समा गया। इस हादसे में एक तस्वीर ने हर किसी की आंखें नम कर दीं। दिल्ली से घूमने आए परिवार की मां मरीना मैसी अपने 4 साल के बेटे त्रिशान को लाइफ जैकेट में सीने से चिपकाए मिलीं। बचाव दल ने जब दोनों को बाहर निकाला, तो मां-बेटे के शव एक-दूसरे से लिपटे हुए थे। यह दृश्य हर किसी को अंदर तक झकझोर गया।

 


प्रशासन के मुताबिक, 28 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि 4 लोग अब भी लापता हैं। हैरानी की बात यह भी सामने आई है कि क्रूज में सवार कई लोगों ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी। वहीं, क्रूज में क्षमता से अधिक यात्रियों के होने की भी आशंका जताई जा रही है।

हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। एसडीआरएफ की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है, लेकिन खराब मौसम और अंधेरा राहत कार्य में बाधा बन रहे हैं।

 

 

यह हादसा न केवल सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करता है, बल्कि लापरवाही की बड़ी तस्वीर भी सामने लाता है। फिलहाल, हर किसी की नजरें रेस्क्यू ऑपरेशन पर टिकी हैं और उम्मीद है कि लापता लोगों का जल्द पता चल सकेगा।


By - sagar tv news
01-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.