राज्यपाल के दरबार में गूंजा महिला कांग्रेस का आरोप, बीजेपी विधायक पर बड़े-बड़े गंभीर आरोप| SAGAR TV NEWS |

 

मध्यप्रदेश की भोपाल में सियासत उस वक्त गरमा गई, जब महिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल सीधे राज्यपाल के दरबार पहुंचा और बीजेपी विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय के खिलाफ गंभीर आरोपों का पुलिंदा सौंप दिया। प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल लोक भवन पहुंचा, जहां उन्होंने राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मुलाकात कर पूरे मामले में हस्तक्षेप की मांग की। महिला कांग्रेस का आरोप है कि उज्जैन से जुड़े बीजेपी विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय ने न सिर्फ एक वृद्ध महिला की संपत्ति पर अवैध कब्जा किया, बल्कि महिलाओं के साथ अपमानजनक व्यवहार भी किया है। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को इस संबंध में दस्तावेज, सबूत और एफिडेविट सौंपते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में रीना बोरासी सेतिया ने कहा कि यह सिर्फ एक मामला नहीं, बल्कि महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। उन्होंने दावा किया कि विधायक पर पहले से ही यौन शोषण जैसे मामलों के आरोप हैं, लेकिन राजनीतिक प्रभाव के चलते अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि विक्रम विश्वविद्यालय में पदस्थ रहने के दौरान एक महिला कर्मचारी के साथ मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया गया। विरोध करने पर उसे प्रताड़ित किया गया और प्रशासनिक दबाव बनाया गया।

इसके अलावा इंदौर की एक वृद्ध महिला की संपत्ति पर जबरन कब्जा करने और नुकसान पहुंचाने का भी मामला उठाया गया है। महिला कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इस पूरे प्रकरण में बाहरी लोगों की मदद से कब्जा किया गया। महिला कांग्रेस ने राज्यपाल से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर विधायक की सदस्यता तक रद्द की जाए। साथ ही, उन्होंने लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करने की मांग भी दोहराई। अब नजरें इस बात पर टिकी हैं कि इन गंभीर आरोपों पर आगे क्या कार्रवाई होती है। क्या सच सामने आएगा या सियासत में ये मामला भी दब जाएगा?


By - sagar tv news
01-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.