दहेज़ प्रताड़ना के मामले में जेल में बंद थी महिला कैदी, जिसे लेकर अचानक आई बुरी खबर
दहेज़ प्रताड़ना के मामले में जेल में बंद एक महिला कैदी द्वारा आत्मघाती उठाये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसके बाद जेल प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना मिलने के बाद जेल प्रशासन द्वारा महिला को अस्पताल भी पहुँचाया गया। लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। हैरान कर देने वाला मामला रायसेन जिला जेल से सामने आया है। बताया जा रहा है की बैरक के बेंटिलेशन से महिला ने साड़ी के सहारे अपनी जान दे दी।
मिली जानकारी के मुताबिक 36 साल की मृतका देवकी बाई गौहरगंज थाने में दर्ज दहेज प्रताड़ना के एक मामले में जेल में बंद थी। महिला ने जेल की बैरक के अंदर अपनी ज़िंदगी ख़त्म कर ली। घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन द्वारा महिला को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। ये पूरी घटना बीते गुरुवार की बताई जा रही है।
जेल के अंदर हुई इस अप्रत्याशित घटना से प्रशासन में खलबली मची हुई है। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची थी। और बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवाया गया। जेलर आर.के.चोरे ने दूरभाष पर इस दुखद घटना की पुष्टि करते हुए मामले की नियमानुसार उच्च स्तरीय जांच की बात कही। ताकि घटना के असल कारणों का पता लगाया जा सके।
वहीं ऐसी भी जानकारी है की मौके पर पुलिस के किसी वरिष्ठ अधिकारी के समय पर न पहुँचने के कारण इस संबंध में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की जा सकी। हालांकि परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई थी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की गहन तफ्तीश शुरू कर दी है। साथ ही ये भी पता लगाया जा रहा है की महिला बंदी ने ऐसा कदम क्यों उठाया। इसकी क्या वजह थी।