सागर-खिमलासा रेलवे गेट पर रखे गए बाकी बचे 3 गर्डर,दो घंटे बंद रहा रेल यातायात,ट्रेन भी देर से पहुंची

 

सागर जिले के खुरई में खिमलासा रेलवे गेट नंबर 6 पर ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है यहां भारी भरकम गर्डर रखे जा रहे हैं। इसी को लेकर बाकी बचे 3 गर्डर भी लांच कर दिए गए हैं। जिससे रेलवे ट्रैक को करीब दो घंटे तक ब्लॉक कर दिया गया था। जिस वजह से भोपाल बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रैन तकरीबन डेढ़ घंटे की देरी से खुरई स्टेशन पहुंची। इसके अलावा कई मालगाड़ियों को भी अन्य जगहों पर रोकना पड़ा। गेट बंद होने की वजह से कई लोगों को परेशानियों का सामना भी करना। कुछ लोगों को जहां रुट बदलना पड़ा तो कई लोगों को इन्तजार करना पड़ा।

 

 

दरअसल खुरई के ख़िमलासा रेलवे गेट नंबर 6 पर बन रहे निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर बाकी बचे 3 गर्डर और लॉन्च किए गए हैं। जिसके लिए बीना-कटनी रेलवे ट्रैक पर दो घंटे का ब्लॉक लिया गया था। रेलवे की टीम ने ट्रैक के ऊपर 36-36 मीटर लंबे तीन गर्डर रखे हैं। इसके पहले बुधवार को भी तीन गर्डर लॉन्च किए गए थे। इस दौरान भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन एक घंटे 20 मिनट की देरी से खुरई स्टेशन पहुंची। बताया गया की गर्डर लॉन्च करने रेलवे से करीब दो घंटे का ब्लॉक मिला था। कुल 36-36 मीटर लंबे छह गर्डर रखे जाना थे।

 

जिसमें 3 गर्डर एक दिन पहले रखे गए थे अब बाकि बचे तीन गर्डर दूसरे दिन रखे गए हैं। इसके लिए 700-700 टन की क्षमता वाली दो क्रेन मशीनों की मदद से कड़ी मशक्कत से गर्डर रखे गए है। इस दौरान भोपाल-बिलासपुर ट्रेन को बघोरा रेल्वे स्टेशन पर खड़ा किया गया था। जो खुरई रेलवे स्टेशन पर करीब 1 घंटे 20 मिनट की देरी से पहुंची। इस दौरान 40 से ज्यादा मालगाड़ियां और एक यात्री ट्रेन को रोकना पड़ा।

 

 


By - sagar tv news
01-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.