सागर- रहस्यमयी मौ त से सनसनी,ब्लैक मेलिंग के आरोप, वीडियो से गहराया मामला

 

सागर जिले के बांदरी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला की रहस्यमयी मौत ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में वायरल वीडियो के सामने आने के बाद सवाल और भी गहरे हो गए हैं। घटना ग्राम गढ़ौला गोसाई की है, जहां रचना आदिवासी नामक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत के बाद गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल है। मृतका के पिता बृजलाल आदिवासी और आदिवासी संगठन के पदाधिकारी बांदरी थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। नवविवाहिता के पिता ने बताया जा रहा है कि युवती की शादी करीब 10 महीने पहले हुई थी। शुक्रवार को उसका शव मायके में मिला, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बेटी ने एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर वायरल किया है। जिसमें स्वयं उसकी बेटी ने उस युवक पर आरोप लगाया है। वीडियो में कहा गया है कि उक्त युवक उसकी बेटी के पति को पुराने संबंधों की जानकारी भी दे दी है। जिसके कारण उसका पारिवारिक जीवन पूरी तरह टूट गया था।

परिजनों का आरोप है कि गांव के ही युवक “गब्बर” ने महिला का वीडियो बनाकर उसे लंबे समय तक ब्लैकमेल किया। आरोप है कि वह महिला का मानसिक और शारीरिक शोषण करता रहा। इतना ही नहीं, आरोपी ने महिला के पति को भी यह वीडियो दिखा दिया, जिसके बाद उसका वैवाहिक जीवन टूट गया और वह गहरे तनाव में चली गई। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला अपनी आपबीती सुनाती नजर आ रही है। परिजन इस वीडियो को पूरे मामले का अहम सबूत बता रहे हैं।

मृतका की मौत के बाद गांव में शोक के साथ-साथ गुस्सा भी है। परिजनों का कहना है कि लगातार ब्लैकमेलिंग और बदनामी के डर ने महिला को इतना तोड़ दिया कि उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। हालांकि पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। बांदरी थाना प्रभारी सुमेर सिंह जगत के मुताबिक, मर्ग कायम कर लिया गया है और वायरल वीडियो समेत सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल यह मामला कई सवाल खड़े कर रहा है।


By - sagar tv news
01-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.