भीषण गर्मी के बीच आंधी-तूफ़ान और बारिश का तांडव, कई जगह गिरे पेड़, फिर बिगड़ सकता है मौसम

 

इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। अप्रैल का आख़िरी दिन और मई का पहला दिन काफी अलग रहा। प्रचंड गर्मी के बीच अचानक से मौसम में बदलाव देखने को मिला और आंधी तूफ़ान ने जमकर तांडव मचाया। जिस वजह से कई जगहों पर पेड़ गिरे। तो कहीं बिजली के खम्बे और तार टूट गए। जिस वजह से लोग अंधेरे में रहे। एक तरफ बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गयी तो वहीं तपिश से भी लोगों को राहत मिली। इस दौरान भोपाल समेत कई जिलों में बारिश देखने को मिली। तो कुछ जगह ओले गिरने की खबरें भी सामने आई हैं।

 

 

 

 

शुक्रवार को कई जगहों पर बारिश देखने को मिली। तो गुरुवार को भी भोपाल समेत 15 से ज्यादा जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। ग्वालियर, सतना, श्योपुर, टीकमगढ़, रायसेन, बालाघाट, छतरपुर, मुरैना, सागर, पन्ना, मैहर, उमरिया और रीवा समेत अन्य जिलों में बारिश दर्ज की गई। जबकि उमरिया और मुरैना में ओले गिरे। भोपाल में तेज आंधी की वजह से जेल पहाड़िया, छोला मंदिर,कोलार रोड समेत कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए। देर रात तक बारिश और हवाओं का असर बना रहा। जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।

 

 

 

 

मौसम विभाग की माने तो 2 मई से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसका असर पूरे प्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है। जिसके चलते मई जैसे गर्म महीने में भी शुरुआती दिनों में आंधी-बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को भी मौसम विभाग ने 15 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया था। हालांकि बारिश के बावजूद कई जिलों में अभी भी तपिश बनी हुई है।------


By - sagar tv news
02-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.