Sagar- बारातियों से भरा पिकअप सड़क पर पलटा,ड्राइवर मौके से भागा, 11 लोग पहुंचे अस्पताल
सागर जिले के सानौधा थाना क्षेत्र से एक सड़क हादसा सामने आया है। जहां बारातियों से भरा हुआ एक पिकअप वाहन लपट गया। जिससे जमकर चीख पुकार मच गयी। इस घटना में 11 लोग घायल बताये जा रहे हैं जिनमें 4 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को शाहपुर और बीएमसी में इलाज के लिए भर्ती किया गया था। वहीं पिटाई के डर से वाहन चालाक मौके से भाग निकला। बताया जा रहा है की शुक्रवार को शाम के समय बारात पड़रिया गांव से जा रही थी। करीब एक किलोमीटर चलने के बाद ही सड़क किनारे पिकअप वाहन पलट गया। जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया।
मिली जानकारी के मुताबिक पड़रिया गांव के सौर परिवार में शादी थी। बारात पास के ही दूसरे गांव जा रही थी। पिकअप में 20 से ज्यादा सवारी भरी हुई थी। 1 किमी दूर जाकर सानौधा से शाहपुर रोड पर वाहन पलट गया। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से भाग गया। घायलों में 7 लोगों को शाहपुर और 4 को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। गंभीर घायलों को शाहपुर से देर रात बीएमसी में शिफ्ट कराया गया। जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है।
हैरानी की बात ये है की जहां वाहन हादसे का शिकार हुआ वहां पर न कोई घाटी है न ही कोई मोड़ है। किसी तरह की कोई समस्या नहीं थी। लेकिन ऐसी आशंका है की ड्राइवर नशे की हालत में था। जिस वजह से घटना हुई। फ़िलहाल पुलिस चालक की तलाश में है मामले की जांच भी की जा रही है।------