Sagar- दुकान के ताले तोड़ने की कोशिश, कुर्सी और कैमरा लेकर चंपत हुआ चोर, CCTV में कैद

 

सागर में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। जिस वजह से दुकानदारों में भी भय का माहौल बना हुआ है। ताजा मामला मोतीनगर थाना क्षेत्र के कनेरा देव से सामने आया है। जहां एक मोबाइल दुकान के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने की कोशिश की गयी। लेकिन चोर ताला तोड़ने में सफल नहीं हुआ। जिसके बाद वह दुकान के बाहर रखी हुई कुर्सी को लेकर भाग गया। इसके अलावा पास ही लगा कैमरा भी तोड़कर ले गया है।

 

 

 

यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसके बाद पीड़ित दुकानदार ने थाने में आवेदन दिया है। आवेदक ने बकायदा चोरी करने वाले युवक की नाम सहित शिकायत की है। साथ ही ऐसा भी अंदेशा जताया की अन्य चोरियों में भी उसका हाथ हो सकता है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी है।

 

 

 

 

बताया जा रहा है की कनेरा देव स्थित काली माता मंदिर के पास रहने वाले अर्जुन पटेल ने पुलिस में शिकायत की है। उनके द्वारा की गयी शिकायत के मुताबिक पास ही उनकी मोबाइल की दुकान है। बीते दिन रात के समय दुकान को बंद करके घर चला गया। लेकिन जब सुबह आया तो देखा दुकान में लगे ताले तोड़ने की कोशिस की गयी।

 

 

 

 

 

ताले नहीं टूटे तो चोर दुकान के बाहर लगे कैमरे निकालकर ले गया। फरियादी के मुताबिक युवक का नाम राहुल लोधी है जो अंबेडकर वार्ड के कनेरा देव स्थित सरकारी आवासीय कॉलोनी का रहने वाला है। वह दुकान के ताले तोड़ते हुए दिख रहा है। साथ ही कैमरा भी उसी ने निकाला है। साथी ही दुकान के बाहर रखी कुर्सी भी उठा ले गया। फरियादी ने अन्य चोरियों में भी उसके होने की आशंका जताई है। फ़िलहाल पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।------


By - sagar tv news
02-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.