बरगी क्रूज हादसे पर बड़ा एक्शन, पायलट समेत 3 बर्खास्त, मैनेजर सस्पेंड… लापता लोगों की तलाश जारी!

 

एमपी के जबलपुर के बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। हादसे में लापरवाही सामने आने पर क्रूज पायलट महेश पटेल, हेल्पर छोटेलाल गोंड और टिकट काउंटर प्रभारी बृजेंद्र की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। वहीं होटल मैकल रिसॉर्ट और बोट क्लब बरगी के मैनेजर सुनील मरावी को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा रीजनल मैनेजर संजय मल्होत्रा को मुख्यालय अटैच कर विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए हैं। सरकार के इस एक्शन से साफ संकेत है कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

 

इधर, हादसे में लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। शनिवार सुबह करीब 7 बजे से एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने सर्चिंग फिर से शुरू की। चार लोगों के अभी भी लापता होने की जानकारी सामने आई है, जिनकी तलाश के लिए सर्चिंग का दायरा बढ़ा दिया गया है।

 


हालांकि, रेस्क्यू ऑपरेशन में मौसम बड़ी चुनौती बनकर सामने आ रहा है। बरगी डैम में तेज हवाएं और ऊंची उठती लहरें टीमों के काम में बाधा डाल रही हैं। छोटी नावों के जरिए सर्चिंग कर रही टीमें बेहद सावधानी से ऑपरेशन को अंजाम दे रही हैं। सेना के जवान भी इस अभियान में शामिल हो गए हैं, जिससे सर्च ऑपरेशन को और मजबूती मिली है। मौके पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

 

 

इस बीच हादसे से ठीक पहले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तेज लहरों के कारण क्रूज का संतुलन बिगड़ता हुआ नजर आ रहा है। यह वीडियो हादसे के कारणों पर कई सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और प्रशासन हर पहलू को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई में जुटा है। बरगी का यह हादसा एक बार फिर सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर गया है।

 

 


By - sagar tv news
02-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.