सागर- कुएं से नीलगाय का रेस्क्यू करते समय खुद कुएं में पहुंचा चौकीदार, 4 घंटे बाद निकले दोनों
सागर के खुरई क्षेत्र के बांदरी में एक हैरान करने वाली घटना हुई। जहां पानी की तलाश में भटकते हुए एक नीलगाय रात के अंधेरे में बिना मुंडेर के कुएं में गिर गयी। उसे बचाने रेस्क्यू किया जा रहा था। उसी दौरान एक चौकीदार भी कुएं में ही गिर गया। जिसके बाद दोनों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया। गनीमत है की इस दौरान किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हो पाई। यह पूरा मामला बांदरी वन विभाग के अंतर्गत आने वाले चंद्रापुर गांव का बताया जा रहा है। वन विभाग की टीम द्वारा रेस्क्यू किया गया।
देखा जाये तो जंगलों के पास स्थित गांव के हैंडपंपों, बिना मुड़ेर के कुएं के आसपास जानवर पानी की तलाश में भटकते हुए आ जाते हैं। और कई बार मुसीबत में पढ़ जाते हैं। ऐसा ही मामला बीती रात चंद्रापुर गांव से सामने आया। जहां पानी के चक्कर में एक नीलगाय करीब 40 फीट गहरे बिना मुड़ेर के कुएं में गिर गई। लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग और ग्रामीणों की मदद से उसे रस्सियों के सहारे बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा था तभी रस्सी खींचने के दौरान वन विभाग का चौकीदार भी बिना मुंडेर के कुएं में गिर गया। करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत से नीलगाय और चौकीदार को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। रात का अंधेरा, कुएं में पानी, ऐसे में अंदर जाकर नीलगाय को बांधना, इसके बाद भारी भरकम नीलगाय को बाहर खींचना खतरीला हो सकता है। इस कार्य में प्रमुख रूप से वनपाल राहुल यादव, मुकेश रजक समेत अन्य लोग मौजूद थे।-