ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,1 करोड़ 29 लाख है कीमत,आरोपियों से पूछताछ जारी | SAGAR TV NEWS |
पुलिस ने एक बहुत बड़ी कार्यवाई को अंजाम देते हुए 2 तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिनके पास से एक करोड़ 29 लाख रूपये की ब्राउन शुगर बरामद की गयी है। इंदौर पुलिस ने नशे की बड़े खेप पकड़ी है। पुलिस को ऐसी आशंका है की यह एक बड़े अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
बताया जा रहा है की नशे के खिलाफ इंदौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई। बाणगंगा थाना पुलिस ने 1 करोड़ 29 लाख की ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम को कई दिनों से आरोपियों की गतिविधियों पर संदेह था। जिसके चलते लगातार निगरानी की जा रही थी। बीते 28 अप्रैल की रात एमआर-4 रेलवे क्रॉसिंग के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक बिना नंबर प्लेट की एक्टिवा से आता दिखाई दिया। जो पुलिस को देखकर वह भागने लगा। लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर आरोपी शिवम सोनी उर्फ सिन्नी के पास से 129 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ 29 लाख रुपए बताई जा रही है। जिसे 70 पुड़िया और प्लास्टिक पैकेट में पैक किया गया था। पूछताछ में आरोपी ने एक और तस्कर अभिषेक सिंह तोमर का नाम बताया। जिसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इस पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। जल्द ही बड़ा खुलासा होने की उम्मीद भी जताई जा रही है।