माँ का बदला लेने नानी को निपटा दिया, पैर छूने के दौरान मारी थी गोली,दोस्त के साथ मिलकर रची साजिश

 

एक युवक अपने दोस्त को साथ लेकर पहुंचा। जहां कार्ड देने के बहाने घर पहुंचकर महिला के पैर छुए इसके बाद उन्हें गोली मार दी। जिससे उनकी जान चली गयी थी। मामले में पुलिस ने अब चौंकाने वाला खुलासा किया है। मास्टरमइंड कोई और नहीं बल्कि मृतिका का नाती ही निकला है जिसने नानी का मर्डर किया। उसने दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। शिवपुरी जिले से सामने आया यह मामला रहस्य बना हुआ था। जिसे पुलिस ने सुलझा दिया है।

दरअसल आरोपी ने अपनी माँ का बदला लेने के लिए क़र्ज़ में डूबे दोस्त को साथ में लेकर प्लानिंग रची थी। बता दें की शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के डेहरवारा गांव में बीते 22 अप्रैल को बुजुर्ग महिला रामसखी धाकड़ का मर्डर किया गया था। शादी का कार्ड देने के बहाने घर में घुसकर पैर छूने के बाद सिर में गोली मारी गयी थी।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना के दिन दोपहर में तीन युवक बाइक से गांव पहुंचे और शादी का कार्ड देने के बहाने रामसखी धाकड़ के घर का दरवाजा खुलवाया। जैसे ही महिला बाहर आईं एक युवक ने पहले उनके पैर छुए और तुरंत सिर में गोली मार दी। घटना के समय नातिन घर में मौजूद थी। गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरूआती जांच में मामला जमीन विवाद से जुड़ा माना गया। इसका शक सौतेले बेटों पर गया। लेकिन जांच पड़ताल में सच सामने आया एसडीओपी संजय मिश्रा का कहना है की मर्डर की साजिश मृतका की सौतेली बेटी गुड्डी धाकड़ के बेटे पुष्पराज धाकड़ ने रची थी। जो अपनी मां के साथ कथित दुर्व्यवहार से नाराज था। बदला लेने की नीयत से उसने अपने दोस्त निकेंद्र रावत को साथ मिलाया। निकेंद्र कर्ज में डूबा था। जिसे पैसों का लालच देकर वारदात में शामिल किया गया। पिस्टल उसी की थी। गोली भी उसी ने चलाई थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।


By - sagar tv news
02-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.