सागर में जनगणना महाभियान की शुरुआत, 438 प्रगणकों को ऐप ट्रेनिंग, घर-घर होगी डिजिटल गणना !

 

मध्य प्रदेश के सागर शहर में जनगणना महाभियान की औपचारिक शुरुआत हो गई है। महाकवि पदमाकर सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के 438 प्रगणकों को एचएलओ ऐप डाउनलोड कराकर मकान गणना और सूचीकरण का प्रशिक्षण दिया गया। यह अभियान 1 मई से 30 मई तक चलेगा, जिसमें प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी जुटाएंगे। कलेक्टर एवं जिला प्रमुख जनगणना अधिकारी प्रतिभा पाल के निर्देश पर यह कार्य शुरू किया गया है।

 

 

नगर निगम आयुक्त एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी राजकुमार खत्री ने सभी प्रगणकों, सुपरवाइजर और अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना का यह कार्य बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण है, जिसे पूरी जिम्मेदारी और सजगता के साथ समय पर पूरा करना होगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रगणक को करीब 200 घरों का डोर-टू-डोर सर्वे करना होगा। इस दौरान मकान का प्रकार, परिवार के सदस्यों की संख्या, बिजली-पानी की सुविधा, शौचालय, गैस कनेक्शन, मोबाइल, वाहन और अन्य सुविधाओं से जुड़ी जानकारी ऐप में ऑनलाइन दर्ज की जाएगी।

 

 

जनगणना के दौरान नागरिकों से केवल सामान्य और आधारभूत जानकारी ही ली जाएगी, जिसका उपयोग सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। इसके साथ ही, कार्यक्रम में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भी जागरूकता फैलाई गई। निगमायुक्त ने सभी से अपील की कि सागर को स्वच्छता में नंबर-1 बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग सिटीजन फीडबैक दें। सभागार में मौजूद 500 से अधिक अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने मौके पर ही ऑनलाइन फीडबैक देकर स्वच्छता अभियान में सहभागिता दिखाई। प्रशासन को उम्मीद है कि जनगणना और स्वच्छता दोनों अभियानों में जनता का सहयोग मिलेगा और सागर शहर नई ऊंचाइयों को छुएगा।

 

 


By - sagar tv news
02-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.