सागर-जमीन विवाद में भाई ने भाई की ली जा न, और फिर पुलिस जांच में जुटी

 

मध्य प्रदेश के सागर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां जमीन विवाद ने भाई को ही भाई का दुश्मन बना दिया। घटना बरायठा क्षेत्र के धवारा गांव की है, जहां एक ही परिवार के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे मामूली कहासुनी अचानक हिंसक झगड़े में बदल गई और एक युवक की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, खिलान अहिरवार का अपने चचेरे भाई वीरेंद्र अहिरवार और राजेश अहिरवार से जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात गुटखा खाने को लेकर हुई बहस ने इस विवाद को और भड़का दिया।

देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि वीरेंद्र और राजेश ने गुस्से में आकर खिलान अहिरवार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर पर किए गए वार से खिलान मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा।परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए बीएमसी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस खबर के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और परिवार में मातम पसर गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा भी लगातार परेशान किया जा रहा था, जिससे विवाद बढ़ता गया और आखिरकार यह खूनी घटना हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि छोटी-छोटी बातें और आपसी विवाद किस तरह बड़ी त्रासदी में बदल सकते हैं।


By - sagar tv news
02-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.