तूफान का तांडव, वेयरहाउस की छत उड़ी, हजारों क्विंटल अनाज भीगा… किसानों पर दोहरी मार !

 

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में अचानक बदले मौसम ने भारी तबाही मचा दी है। तेज आंधी और बारिश ने जहां जनजीवन को अस्त-व्यस्त किया, वहीं किसानों की मेहनत पर भी पानी फेर दिया। जिले के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ आई बारिश ने अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। बरेली के पास छुछार गांव में स्थित हरशिव वेयरहाउस इस तूफान की चपेट में आ गया, जहां तेज हवा के दबाव से पूरी छत उड़ गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि तेज हवाओं के बीच अचानक वेयरहाउस की छत उड़ जाती है और अंदर रखा अनाज खुले आसमान के नीचे आ जाता है।

 

 

 

 

बताया जा रहा है कि इस वेयरहाउस की क्षमता करीब 5000 मैट्रिक टन है, जिसमें हजारों क्विंटल सरकारी मूंग का भंडारण किया गया था। छत उड़ने के बाद यह अनाज भीग गया, जिससे बड़ा नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। इधर, जिले के खरीदी केंद्रों पर भी हालात बिगड़ गए। किसान अपनी फसल बेचने के लिए लंबी कतारों में खड़े थे, तभी अचानक बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश के चलते ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य वाहनों में रखा अनाज भी भीग गया।
खरीदी केंद्रों पर अचानक मची अफरा-तफरी के कारण व्यवस्था भी चरमरा गई। बरेली, बाड़ी और रायसेन के कई केंद्रों पर हालात सबसे ज्यादा खराब बताए जा रहे हैं।

 

 

 

 

इस अप्रत्याशित मौसम बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। एक तरफ फसल बेचने की उम्मीद, तो दूसरी तरफ खराब मौसम से नुकसान—किसान दोहरी मार झेल रहे हैं। फिलहाल प्रशासन स्थिति का जायजा ले रहा है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर मौसम की अनिश्चितता और किसानों की मुश्किलों को उजागर कर दिया है।


By - sagar tv news
03-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.