Sagar- बढ़ते अपराध के बीच सागर को मिला नया पुलिस कप्तान, अनुराग सुजानिया बने सागर एसपी

 

सागर में बढ़ते अपराधों के बीच अब नए पुलिस कप्तान को सागर जिले की कमान सौंपी गयी है। शनिवार रात को जारी हुए आदेश के मुताबिक आईपीएस अनुराग सुजानिया सागर के नए एसपी बनाये गए हैं। वह ऐसे समय में यहां भेजे गए हैं। जब सागर जिले में अपराध चरम पर हैं आये दिन वारदातें सामने आ रही हैं। उनके सामने सबसे ज्यादा और बड़ी चुनौती भी अपराधों को लेकर रहेगी। वह वर्तमान SP विकास कुमार सहवाल की जगह लेंगे।

 

 

 

जिनका तबादला डीसीपी भोपाल के पद पर हुआ है। हालांकि नवागत एसपी अनुराग सुजानिया की शुरुआत सागर जिले से ही हुई थी। 12 साल पहले सुरखी थाना के प्रभारी रहे हैं। उस समय नए आईपीएस के रूप में सागर जिला मिला था और सुरखी थाना में उनकी पहली पोस्टिंग हुई थी।

 

 

 

 

गौरतलब है की मध्य प्रदेश सरकार ने 3 मई 2026 की देर रात एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 62 IPS अधिकारियों का तबादला किया। जिसके तहत एआईजी पुलिस मुख्यालय (भोपाल) अनुराग सुजानिया को सागर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। अनुराग सुजानिया जल्द ही सागर जिले में एसपी के रूप में अपना कार्यभार संभालेंगे। वह पूर्व में मंदसौर, टीकमगढ़ और मुरैना में भी एसपी रह चुके हैं। साथ ही अपनी सख्त कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। वे 2026 के स्थानांतरण आदेश से पहले पीएचक्यू में एआईजी (सहायक पुलिस महानिदेशक) के पद पर तैनात थे। बता दें की वह 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।------


By - sagar tv news
03-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.