चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर,हेलमेट पहने युवक की गई जान, समय पर न एम्बुलेंस आई न पुलिस !

 

चार पहिया अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को इतनी जोरदार टक्कर मारी की उसकी मौके पर ही जान चली गयी। इस सब में हैरानी की बात ये है की बाइक चालक हेलमेट पहने हुए था। लेकिन इसके बावजूद भी टक्कर इतनी जबरदस्त थी की उसका सिर फट गया। जिससे उसने दम तोड़ दिया। घटना राजधानी भोपाल के बावरिया कला, पल्लवी नगर स्थित अधिष्ठान कॉलोनी के पास से सामने आई है। वहीं घटना के बाद लापरवाही भी सामने आई। समय पर मौके पर न तो एम्बुलेंस पहुंची न ही डायल 112 की टीम। जिससे अब कई तरह के गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। युवक की बॉडी काफी देर तक सड़क पर ही पड़ी रही। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी। बार-बार एम्बुलेंस को कॉल किया जा रहा था। लेकिन कोई भी आने को तैयार नहीं था।

 

 

जान हादसे के बाद युवक सड़क पर पड़ा हुआ था। काफी समय बाद शाहपुर थाने की 112 और पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। जहां थाना पुलिस ने अपोलो सेज अस्पताल की एम्बुलेंस बुलवाकर मृतक को अस्पताल भेजा।

 

 

बताया जा रहा है की अज्ञात वाहन चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गयी। सबसे हैरान करने वाली बात ये है की मृतक हेलमेट पहने हुए थे। घटना का अंदाजा भी इसी बात से लगाया जा की टक्कर कितनी जबरदस्त रही होगी की हेलमेट के बावजूद युवक का सिर फटने से उसकी जान चली गयी। मौके पर मौजूद लोगों ने 108 एम्बुलेंस समेत डायल 112 पर भी फोन लगाया। लेकिन कोई समय पर नहीं पहुंचा। जिससे लोगों में आक्रोश देखने को मिला।

 

 


By - sagar tv news
03-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.