जनता को पिलाया जा रहा दूषित पानी, कांग्रेस ने खोला मोर्चा,बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

 

 

दो महीनों से जनता को दूषित पानी पिलाया जा रहा है शिकायत करने के बाद भी अभी तक कोई कार्यवाई नहीं की गयी है। जिसको लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही प्रशासन के खिलाफ हल्ला बोलते हुए पक्षपात के भी आरोप लगाए गए। उज्जैन जिले के नागदा में किये गए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाऐं भी शामिल हुई। दरअसल नागदा में बीते दो महीने से नगर पालिका परिषद् द्वारा अशुद्ध मट मेले पेय जल वितरण के विरोध में पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर के नेतृत्व में शहर कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस पार्षदों ने पुराने  बस स्टेण्ड पर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। 

 

 

 

शहर कांग्रेस अध्यक्ष लोकेश चौहान और पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर के मुताबिक बीते कई महीनों से दूषित पानी नगर की जनता को पिलाया जा रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद आंदोलन करना पड़ा। इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ तो भूख हड़ताल पर भी बैठेंगे।  जिसकी सभी जवाबदारी नगर पालिका नागदा की होगी। उन्होंने कहा की पार्षद भी कई बार इस विषय पर बड़े आंदोलन कर चुके है बावजूद इसके नगर पालिका पेयजल सप्लाई में कोई अंतर नहीं आया। नगर पालिका द्वारा पानी में मिलने वाले एलम में भी भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया। जिसकी जांच कराये जाने की मांग की गयी। 

 

 

 

इसके अलावा पूर्व विधायक ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा की उन्होंने नागदा को जिला बनाया। लेकिन बीजेपी ने षड्यंत्र के चलते नागदा को जिला नहीं बनने दिया। अगर बीजेपी चाहे तो नागदा को जिला बनाया जा सकता है। क्योंकि यहां विधायक भी भाजपा का है। मुख्यमंत्री भी उज्जैन जिले से ही हैं।------

 

वार्ड 33 की पार्षद मेघा धवन ने कहा की नगर पालिका द्वारा पूरे नगर को मटमैला पानी पिलाया जा रहा है। जिससे जनता के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। साथ ही कई तरह की बीमारयां भी बढ़ रही हैं।-


By - sagar tv news
03-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.