किसानों से ट्रेक्टर ले जाकर बेच देता था नटवरलाल पुलिस के हत्थे चढ़ा, 1 करोड़ 80 लाख की ठगी

 

एक व्यक्ति किसानों को झांसे में लेता, उन्हें बड़े-बड़े सपने दिखाता और पैसों का लालच देकर वह उनसे ट्रेक्टर ले जाकर बेच देता था। लेकिन इस नटवरलाल को आखिरकार पुलिस ने दबोच लिया है। जहां एक करोड़ 80 लाख रूपये की ठगी का खुलासा हुआ है। आरोपी के पास से पुलिस ने अलग-अलग कंपनियों के 20 ट्रेक्टर बरामद किये गए हैं।

 


मामला उज्जैन जिले से सामने आया है। बताया जा रहा है की बड़नगर तहसील के अंतर्गत आने वाले भाटपचलाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर बदमाश को पकड़ने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। आरोपी रफीक पटेल ने ग्रामीण इलाकों के सीधे-साधे किसानों को किराये का लालच देकर उनके ट्रैक्टर हड़प लिए थे। पुलिस ने आरोपी के पास से अलग-अलग कंपनियों के 20 ट्रैक्टर जब्त किए हैं। जिनकी कीमत करीब 1 करोड़ 80 लाख रुपये बताई जा रही है।

 


पुलिस के मुताबिक माधोपुरा गांव निवासी आरोपी रफीक किसानों को यह झांसा देता था कि वह उनके ट्रैक्टर किराये पर चलवाकर उन्हें हर महीने मोटी रकम देगा। मुनाफे की उम्मीद में किसान अपने ट्रैक्टर उसे सौंप देते थे। जिसके बाद आरोपी इन ट्रैक्टरों को दुर्गम इलाकों में ले जाकर या तो बेच देता था। या गिरवी रखकर खुद मुनाफा कमाता था। शिकायतें मिलने के बाद एसपी प्रदीप शर्मा और एडिशनल एसपी आकांक्षा खलोटे के मार्गदर्शन में घेराबंदी कर इस जालसाज को गिरफ्तार किया गया।


थाना प्रभारी सतेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इस बड़े गिरोह में और कौन-कौन से लोग शामिल हैं।

 

 


By - sagar tv news
03-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.