MP में 6 मई तक आंधी-तूफान का असर!, मौसम का यू-टर्न, 27 जिलों में बारिश का अलर्ट

 

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राजधानी भोपाल समेत 20 से ज्यादा जिलों में शनिवार को तेज आंधी और बारिश ने लोगों को राहत भी दी और परेशान भी किया। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में 6 मई तक इसी तरह का बदला हुआ मौसम बना रहेगा। रविवार के लिए 27 जिलों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें ग्वालियर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, दतिया, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, सिंगरौली, जबलपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा समेत कई जिले शामिल हैं।

शनिवार को कई इलाकों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। कहीं हल्की बारिश हुई तो कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी देखने को मिली। भोपाल में हवा की रफ्तार करीब 50 किमी प्रति घंटे तक दर्ज की गई, जिससे कई जगह पेड़ गिर गए और जनजीवन प्रभावित हुआ। प्रदेश के शिवपुरी, रायसेन, बालाघाट और गुना जैसे जिलों में भी आंधी का असर साफ देखने को मिला। खासतौर पर रायसेन में तेज हवाओं के चलते एक वेयरहाउस की छत उड़ गई, जिससे हजारों क्विंटल सरकारी मूंग भीग गई। वहीं बरेली और बाड़ी क्षेत्र में खरीदी केंद्रों पर रखा किसानों का अनाज भी बारिश की चपेट में आ गया, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

कई जगहों पर सड़कों पर पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की खबरें भी सामने आई हैं। हालांकि इस बदले मौसम से लोगों को भीषण गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन तेज आंधी और तूफान को देखते हुए मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है। फिलहाल प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। मध्य प्रदेश में मौसम का यह अचानक बदला मिजाज जहां राहत लेकर आया है, वहीं नुकसान और चिंता भी बढ़ा रहा है।


By - sagar tv news
03-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.