Sagar- झूला झूलते समय रस्सी से 14 वर्षीय किशोर की मौत और फिर पुलिस मामले की जांच में जुटी

 

मध्य प्रदेश के सागर जिले के देवरी कला से एक बेहद दुखद और दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां खेल-खेल में एक 14 वर्षीय किशोर की जान चली गई।

 

 

 

 

घटना देवरी के झुंनकू वार्ड की है, जहां रहने वाले देवांश यादव अपने घर के पास पीपल के पेड़ पर बंधी रस्सी से झूला झूलने की कोशिश कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह घर की छत से खड़े होकर झूला झूल रहा था, तभी अचानक रस्सी उसके गले में फंस गई।

 

 

 

 

 

कुछ ही पलों में यह खेल हादसे में बदल गया और देवांश बेहोश हो गया। परिजन उसे तुरंत देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

 

 

 

देवांश अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। परिवार पर दुखों का पहाड़ इसलिए भी टूट पड़ा, क्योंकि कुछ वर्ष पहले ही उसके पिता दीपक यादव का निधन हो चुका था। अब बेटे की इस तरह अचानक मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है।

 

घटना की खबर मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। हर कोई इस हादसे को सुनकर स्तब्ध है और मासूम की असमय मौत पर आंखें नम हैं।

 

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

 

 

 

 

 

यह हादसा एक गंभीर चेतावनी भी है कि बच्चों के खेल में जरा सी लापरवाही कितनी बड़ी त्रासदी में बदल सकती है।

 

देवरी की यह घटना हर किसी को सोचने पर मजबूर कर रही है कि सुरक्षा और सतर्कता कितनी जरूरी है।


By - sagar tv news
04-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.