दुकान में लगी आग से ख़ाक हो गई पूरी दुकान, आगजनी से मची अफरा-तफरी, मुश्किल से पाया गया काबू

 

एक दुकान में अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। जिससे हड़कंप मच गया था। धीरे-धीरे आग इतनी तेजी से फैली की उसने विकराल रूप ले लिया था। ये घटना बाज़ार और घनी आबादी वाले क्षेत्र में हुई। जिस वजह से लोगों को ज्यादा डर सता रहा था। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग पर काबू पाया। आगजनी की घटना से दुकानदार को काफी नुक्सान पहुंचा है। मामला एमपी के रीवा जिले का है। जहां शहर के सबसे पुराने फोर्ट रोड मार्केट स्थित एक पूजन सामग्री की दुकान में देर रात अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। दुकान में रखे सामान की वजह से आग बहुत तेजी से फैल गई।

 

 

 

बताया जा रहा है की काफी ऊंची उठ रहीं लपटें देख इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गयी थी। आग और भी दुकानों को अपनी चपेट में ले पाती इससे पहले ही लोगों ने पहले अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश की साथ ही पुलिस समेत फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गयी थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

 

 

 

जानकारी के मुताबिक फोर्ट रोड स्थित बाजार रीवा का सबसे पुराना बाजार है। जहां सकरी गलियों में एक दूसरे से लगी कई दुकानें हैं। सबसे ज्यादा गनीमत की बात ये है की आगजनी की यह घटना रात में हुई। जिससे दमकल को मौके पर पहुंचने में ज्यादा वक्त नहीं लगा। अगर यही घटना दिन के समय होती तो आग बुझाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी है।------


By - sagar tv news
04-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.