IAS अकादमी संचालिका को बंधक बनाकर 1.89 करोड़ लूटे,हाई-प्रोफाइल लूट का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार !

 

मध्यप्रदेश के भोपाल में एक सनसनीखेज और हाई-प्रोफाइल लूट का मामला सामने आया है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिल्ली की एक आईएएस अकादमी की संचालिका को सेमिनार के बहाने भोपाल बुलाकर बंधक बनाया गया और उनसे 1.89 करोड़ रुपए की ऑनलाइन लूट की गई। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। राहत की बात यह है कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूटी गई पूरी रकम को संबंधित खातों में फ्रीज करा दिया है, जिससे पीड़िता को रकम वापस मिलने की उम्मीद है।

 

 

 

 

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड प्रियांक शर्मा है, जो पीड़िता की अकादमी का पूर्व छात्र रह चुका है। उसने पुराने परिचय का फायदा उठाकर संचालिका और उनके स्टाफ को भोपाल में नया सेंटर खोलने और सेमिनार आयोजित करने का झांसा दिया। भोपाल पहुंचते ही आरोपियों ने उन्हें एक किराए के मकान में ले जाकर हथियारों के दम पर बंधक बना लिया। पिस्टल और कट्टे की नोक पर डराकर उनसे जनकशिला और आरएस इंटरप्राइजेस के खातों में 1.89 करोड़ रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए गए।

 

 

 

इतना ही नहीं, आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने के लिए पीड़ितों से एक फर्जी वीडियो भी बनवाया, ताकि मामला अपहरण जैसा लगे और पुलिस को गुमराह किया जा सके। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने पहले से पूरी योजना बनाई थी। घटना से एक दिन पहले किराए का मकान लिया गया और शोर-शराबे के लिए वहां सुंदरकांड का आयोजन कराया गया। वारदात के बाद मुख्य आरोपी ने खुद को बचाने के लिए एम्स के ICU में भर्ती होकर बीमारी का नाटक किया, लेकिन पुलिस ने उसे वहीं से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के अनुसार, आरोपियों से हथियार और अन्य साक्ष्य बरामद कर लिए गए हैं और आगे की जांच जारी है।


By - sagar tv news
04-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.