Sagar - संदिग्ध कार को रोका तो मिली शराब की पेटियां, आरोपी का साथ हुआ फरार,शराब की जप्त

 

सागर जिले में पुलिस लगातार कार्यवाहियों को अंजाम दे रही है लेकिन फिर भी अवैध शराब का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसी तरह के मामले सामने आ रहे हैं। फिर एक बार वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को अवैध शराब पकड़ने में सफलता हाथ लगी है। बताया जा रहा है की सागर के बीना क्षेत्र के आगासौद थाना पुलिस ने कार से तस्करी करते हुए 90 लीटर शराब को जप्त किया है। जिसकी कीमत 62 हजार रूपये बताई जा रही है। इसके अलावा कार चालक को भी गिरफ्तार किया गया। जबकि उसका एक साथी मौके से भागने में सफल रहा।

 

 

 

 

 

आगासौद थाना प्रभारी नितिन पाल से मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र में इन दिनों वाहनों की चेकिंग की जा रही है। चैकिंग के दौरान सूचना मिली की एक कार में बड़ी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। बिना देर किए हुए तत्काल टीम का गठन कर टीम को सक्रिय किया गया। एक संदिग्ध कार को रोककर जब उसकी तलाशी ली तो उसके अंदर से 500 पाव अवैध देशी शराब भरी हुई थी। जिसकी कीमत करीब 62 हजार रूपए आंकी गई। पुलिस ने मौके से कार चालक दिनेश कुर्मी निवासी गिरोल को गिरफ्तार किया। वहीं कार चालक का एक अन्य साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने 62 हजार की शराब के साथ परिवहन में उपयोग की जा रही डेढ़ लाख की कार को भी जब्त किया है। इस तरह से कुल 2 लाख 21 हजार रुपए का माल जब्त किया गया। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाई की साथ ही आगे की जांच की जा रही है।-----


By - sagar tv news
04-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.