चंडी देवी जी की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान चमत्कार, पलक झपकाने की कही जा रही बात ! अफवाह या सच
माँ चंडी देवी की मूर्ती की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही थी। लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ की लोग अब इसे गहरी आस्था से जोड़कर देख रहे हैं। साथ ही पूरे क्षेत्र में अब ये चर्चा का विषय भी बनी हुई है। दरअसल कथित तौर से ऐसा कहा जा रहा है की माता रानी ने पट्टी के भीतर से पलके झपकाई। जिसके बाद लोग इसे साक्षात देवी जी का आशीर्वाद और चमत्कार मान रहे हैं। पंडित मुरलीधर व्यास ने भी इस साक्षात अनुभव को सही माना।
दरअसल हम बात कर रहे हैं एमपी के हरदा जिले की, जहां जूनापानी मकड़ाई गांव में मां चंडी देवी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गयी। इस दौरान कहा गया की माता रानी ने पट्टी के भीतर से पलकें झपकाई। जिसके बाद अब बड़ी संख्या में लोग यहां पहुँच रहे हैं। लोगों ने ऐसा क्या देखा, या उन्हें क्या नज़र आया। फिलहाल ये तो नहीं कहा जा सकता लेकिन लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं। खैर ये लोगों की आस्था है। लेकिन हम किसी भी तरह के अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। ये कितना सच है कितनी अफवाह है ये नहीं कहा जा सकता।
बताया गया की हरदा जिले के जूनापानी मकड़ाई गांव में धार्मिक आस्था और भक्ति का भव्य दृश्य देखने को मिला। जहां मां चंडी देवी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। जिसमें पंडित मुरलीधर व्यास द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार कर प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके बाद पूर्णाहुति और महाप्रसादी (भंडारा) का आयोजन किया गया।
बताया गया कि सुधीर धुर्वे और दीपक भलावी के नेतृत्व में मंदिर में माता रानी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। जिसमें हरदा विधायक डॉ रामकिशोर दोगने और हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस धार्मिक आयोजन ने न केवल गांव में आस्था का संचार किया। बल्कि सामाजिक एकता और सहयोग का भी संदेश दिया।------