सागर- नकली चाय का बड़ा भंडाफोड़, मंगलम चाय के नाम पर डुप्लीकेट धंधा, 10 लाख का माल जब्त !

 

सागर में नकली सामान के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस और कंपनी की टीम ने डुप्लीकेट चाय पत्ती बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में करीब 10 लाख रुपए कीमत का नकली माल जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के आदेश पर की गई। ‘मंगलम चाय’ के नाम से डुप्लीकेट प्रोडक्ट बनाकर बाजार में बेचे जाने की शिकायत लगातार सामने आ रही थी।

 

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए कंपनी ने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसके बाद कोर्ट ने छापेमारी के आदेश जारी किए।
इन आदेशों के तहत लोकल कमिश्नर के नेतृत्व में पुलिस और कंपनी की संयुक्त टीम ने सागर शहर के दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान टीम को भारी मात्रा में नकली चाय पत्ती, ब्रांडेड पैकिंग सामग्री और तैयार प्रोडक्ट मिले। यह नकली माल असली ब्रांड की तरह पैक कर बाजार में बेचा जा रहा था, जिससे ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी हो रही थी।

 

 

टीम ने मौके से करीब 10 लाख रुपए का माल जब्त कर उसे सील कर दिया है। साथ ही इस अवैध कारोबार में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह साफ हुआ है कि यह एक संगठित गिरोह है, जो लंबे समय से इस तरह की गतिविधियों में लिप्त था। इस कार्रवाई के बाद शहर में नकली सामान बनाने और बेचने वालों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। यह कार्रवाई उपभोक्ताओं के हित में एक बड़ा कदम मानी जा रही है, जिससे बाजार में मिलावट और धोखाधड़ी पर लगाम लगाई जा सके।

 

 


By - sagar tv news
04-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.