सागर में मना बंगाल चुनाव की जीत का जश्न,मंत्री गोविन्द सिंह ने झालमुड़ी बांटकर मनाई ख़ुशी

 

सोमवार का दिन भारतीय जनता पार्टी के लिए ऐतिहासिक दिन बन गया। क्योंकि भाजपा ने विधानसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी जैसे राज्यों में जीत हासिल की। सबसे बड़ी जीत कार्यकर्ताओं द्वारा पश्चिम बंगाल की मनाई जा रही है। क्योंकि भाजपा ने बड़े अंतर से जीत हासिल की है जिसका सागर में भी जश्न देखने को मिला। इस मौके पर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने कार्यकर्ताओं समेत अन्य लोगों को झालमुड़ी बांटकर जीत की ख़ुशी मनाई।

 

इस दौरान मंत्री गोविन्द सिंह ने बंगाल में भाजपा पर जनता के विश्वास की ऐतिहासिक जीत बताया। उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि यह जीत केवल एक राजनीतिक विजय नहीं, बल्कि देश की जनता के विश्वास, विकास की आकांक्षा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी नीतियों की जीत है।

 

खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सागर स्थित निवास मातेश्वरी पर आम नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ इस ऐतिहासिक विजय का उत्सव मनाया। मिठाई के अलावा पारंपरिक बंगाली व्यंजन झालमुड़ी वितरित कर जीत की खुशी भी मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी।

साथ ही मंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने परिवर्तन का मार्ग चुनते हुए विकास, सुशासन और सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। भाजपा की यह जीत संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रति जनता के विश्वास का परिणाम है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही

 

 


By - sagar tv news
04-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.