पुलिस की बड़ी कार्यवाई 45 लाख की 900 पेटी अवैध बीयर जप्त, ट्रक से ले जाए जा रही थी बीयर
पुलिस टीम ने अवैध शराब को लेकर फिर एक बार बड़ी कार्यवाई को अंजाम दिया है। जहां 45 लाख रूपये कीमत की बीयर जप्त की गयी है। साथ ही 55 लाख रूपये का ट्रक भी जप्त किया गया है। इस तरह पुलिस ने एक करोड़ रूपये का मशरूका बरामद किया है। बताया जा रहा है की एमपी के उज्जैन जिले में पुलिस ने ये कार्यवाई की। बताया गया की नानाखेड़ा पुलिस ने 900 पेटी अवैध बीयर जप्त की है। इसके अलावा चालक समेत एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की गयी है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक को रोका और बीयर जप्त करते हुए कार्यवाई की।
जानकारी के मुताबिक उज्जैन जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नानाखेड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुजरात पासिंग ट्रक से 900 पेटी (21,600 केन) अवैध बीयर जब्त की है। जिसकी कुल मात्रा 10,800 बल्क लीटर और कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई गई है। साथ ही 55 लाख रुपये कीमत का ट्रक भी जब्त किया गया। इस तरह कुल मशरूका लगभग 1 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है।
मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने निनोरा टोल के पास घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ा। मौके से चालक रवि चौहान और उसका साथी गमरा गुजरिया निवासी अलीराजपुर को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।-