भाजपा जिलाध्यक्ष और PSO के बीच तीखी बहसबाजी,बैंक अध्यक्ष की स्वागत रैली में हुई नोक-झोंक !

 

रेलवे स्टेशन के पास भाजपा के जश्न का माहौल चल रहा था की अचानक से स्वागत रैली में नोंक झोंक शुरू हो गयी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी के PSO के बीच जमकर तीखी बहसबाजी हो गयी। मामला इतना बढ़ गया की खुद मीडिया प्रभारी को बीच बचाव में उतरना पड़ा। इसका वीडियो अब जबरदस्त वायरल हो रहा है। मामला ग्वालियर का है। जहां बैंक के नवनियुक्त अध्यक्ष महेंद्र यादव की स्वागत रैली में गाड़ी में खड़े होने की बात पर नोंक झोंक हो गयी।

दरअसल अपेक्स बैंक के नवनियुक्त अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव के स्वागत का कार्यक्रम था। वह भोपाल में पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार ग्वालियर पहुंचे। स्टेशन पर स्वागत के दौरान बीजेपी जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया और प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के PSO के बीच तीखी बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ा की प्रदेश मीडिया प्रभारी को खुद बीच-बचाव करने उतरना पड़ा। बताया गया की ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर अपेक्स बैंक के नवनियुक्त अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव के स्वागत के लिए सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे थे। जैसे ही अध्यक्ष स्टेशन पहुंचे। फूल-मालाओं के बीच धक्का-मुक्की शुरू हुई और तभी अचानक गहमागहमी का हो गया। सामने आये इस वीडियो में देखा जा सकता है की दोनों के बीच तीखी बहस हो रही है। विवाद बढ़ने के बाद प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने मोर्चा संभाला और बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। लेकिन इसी दौरान बनाया गया ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


By - sagar tv news
04-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.