Sagar- बंगाल से सागर तक BJP की जीत का जश्न, ढोल-नगाड़ों के साथ गूंजा दीनदयाल चौक

 

पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत का जश्न अब सागर तक गूंजता नजर आया। शहर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्साह के साथ जीत का जश्न मनाया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, महापौर संगीता तिवारी और नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

 

 

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं को झालमुड़ी खिलाकर जीत की खुशियां साझा की गईं। बैंड-बाजे की धुन पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य किया और आतिशबाजी कर माहौल को उत्सव में बदल दिया। “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों से पूरा चौक गूंज उठा। कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि यह जनादेश विकास, सुशासन और पारदर्शिता की जीत है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व पर जनता के भरोसे की मुहर बताया।

 

 

 

 

विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि बंगाल की जनता ने लंबे समय से चले आ रहे कुशासन को समाप्त कर राष्ट्रहित की सरकार को चुना है। वहीं जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने इसे कार्यकर्ताओं के समर्पण और मेहनत का परिणाम बताया और मतदाताओं का आभार जताया। महापौर संगीता तिवारी और नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने भी सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत संगठन की मजबूती और जनता के विश्वास का प्रतीक है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता, मंडल पदाधिकारी, पार्षद, महिला मोर्चा, युवा कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए। कुल मिलाकर सागर में यह जश्न सिर्फ एक राजनीतिक जीत का नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के जोश और उत्साह का भी प्रतीक बना, जिसने पूरे शहर को उत्सव के रंग में रंग दिया।


By - sagar tv news
05-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.