सड़कों का बदलेगा चेहरा, सती गेट से छत्री चौक तक चौड़ीकरण जल्द शुरू

 

 

एमपी के उज्जैन शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। शहर के व्यस्त आंतरिक मार्गों के चौड़ीकरण की दिशा में अब काम तेज होने जा रहा है। खास बात यह है कि सती गेट से छत्री चौक तक सड़क चौड़ीकरण कार्य को स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों की सहमति भी मिल गई है। नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने कोयला फाटक से कंठाल चौराहा और कंठाल से सती गेट तक चल रहे चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि निजातपुरा से कंठाल चौराहा तक सीआरएम का कार्य जारी है, वहीं नाली निर्माण भी तेजी से किया जा रहा है। निगम आयुक्त ने कार्य के दौरान लाइन लीकेज की समस्या को तुरंत सुधारने और नाली निर्माण में जमा पानी की डिवाटरिंग करने के निर्देश संबंधित ठेकेदार को दिए। सबसे अहम पहलू यह रहा कि कंठाल चौराहे से सती गेट और आगे छत्री चौक तक सड़क चौड़ीकरण के लिए स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने अपनी सहमति दे दी है। कई स्थानों पर नागरिक खुद अपने भवन और दुकानों को निर्धारित सीमा में हटाकर प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं।

निगम आयुक्त ने इस पहल की सराहना करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सती गेट से छत्री चौक तक चौड़ीकरण कार्य जल्द शुरू किया जाए। साथ ही कंठाल से सती गेट तक चल रहे काम को भी तेज गति से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त घनश्याम मचार, कार्यपालन यंत्री हिमांशु तिवारी, उपयंत्री सौम्या चतुर्वेदी और संबंधित ठेकेदार भी मौजूद रहे। कुल मिलाकर, उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण की यह पहल शहर के ट्रैफिक दबाव को कम करने में अहम साबित हो सकती है। नागरिकों के सहयोग से यह काम तेजी से पूरा होने की उम्मीद है, जिससे आने वाले समय में लोगों को जाम से राहत मिलेगी और शहर की यातायात व्यवस्था और भी सुगम हो सकेगी।


By - sagar tv news
05-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.